सहारनपुर, फरवरी 2 -- कोटा में ट्रॉली की मरम्मत के रुपये मांगने पर कुछ युवकों ने मिस्त्री पर चाकू व तमंचे की बट से हमला कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग खड़े हुए। मिस्त्री ने पुलिस को तहरीर दी है पुलिस मामले की जांच कर रही है। नौजली दानियालपुर निवासी तासीन की कोटा में रिपेयरिंग की दुकान है। सोमवार सुबह करीब 11 बजे हसनपुर निवासी युवक ने ट्रॉली में बेरिंग डलवाए, इसके बाद रुपयों को लेनदेन पर कहासुनी हो गई। लोगों ने मामला शांत कराया। आरोप है कि शाम करीब चार बजे उक्त युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ दुकान पर आया तथा हाथ में लिए चाकू व तमंचे की बट से हमला कर दिया। शोर शराबा सुन आए दुकानदारों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी दे भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...