चंदौली, मार्च 8 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजी मोबाइल कंपनी की केबिल डालते समय तीन दिन पूर्व सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप जल निगम की पाइप टूट गयी थी। तीन दिन बाद शुक्रवार को देर शाम मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति शुरू करायी गयी। लेकिन जैसे ही पानी आपूर्ति शुरू हुई सकलडीहा राजवाहा के समीप सड़क जेसीबी से सड़क की खोदाई करते ही दूसरी जगह पाइप टूट गयी। होली और रमजान के त्योहार में पानी आपूर्ति नहीं होने से कस्बा में हाहाकार मचा हुआ है। जिसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सकलडीहा इंटर कॉलेज गेट के समीप प्राइवेट मेाबाइल कंपनी की तार डालते समय जल निगम की पाइप टूट गयी थी। जिससे सकलडीहा कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव की स्थिति होने पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। तीन दिन बाद देर शाम तक मरम्मत होने के बाद सकलडीहा राजवाहा के समीप स्टेंड बैंक के पास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.