भभुआ, जुलाई 2 -- छत क्षतिग्रस्त होने से टपकता है वर्षा का पानी, फर्श में आई दरार किसानों से धान-गेहूं क्रय कर इसी गोदाम में रखने की थी सुविधा (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित व्यापार मंडल का गोदाम मरम्मत के अभाव में बदहाल हो गया है। इस भवन का रंग-रोगन तक नहीं किया जा रहा है। इसके आसपास के फर्श में दरार आ गई हैं। दरवाजे में जंग लग रहे हैं। इसकी छत क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण जब भी बारिश होती है, उसका पानी टपकता है। गोदाम के उपर लगे अलबेस्टर भी क्षतिग्रस्त होने लगा है। अलबेस्टर के नीचे की ओर धंसने से गोदाम की दीवार पर पानी गिर रहा है, जिससे इसकी दीवार कमजोर हो रही है। किसान रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पहले यह गोदाम अच्छा था। इसमें भारतीय खाद्य निगम का केंद्र खोला गया था। प्रखंड के किसानों से समर्थन मूल्य प...