औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- मदनपुर के दो विद्युत उप-शक्ति केंद्रों में मरम्मत कार्य होने के कारण गुरुवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता शिवरतन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि उचौली फीडर उप-शक्ति केंद्र और देव बालुगंज फीडर उप-शक्ति केंद्र में 11 हजार केवी लाइन पर 27 नवंबर को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...