अररिया, फरवरी 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज पॉवर ग्रिड में मरम्मती एवं 33 केवी तार ले लग रहे पेड़ की छटाई को लेकर फ़ारबिसगंज शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले फीडर की विद्युत आपूर्ति सेवा रविवार, 1 फरवरी को दिन के 11 बजे से 2 बजे दोपहर तक बंद रहेगी। इस दौरान शहर के सदर रोड,हॉस्पिटल रोड, ब्लॉक्,अनुमंडल ऑफिस, जुम्मन चौक, बियाडा क्षेत्र,सुभाष चौक,पोस्ट ऑफिस चौक,कॉलेज चौक इत्यादि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी बिजली विभाग के फारबिसगंज शहर के कनीय अभियंता कैलाश कुमार ने दी।उन्होंने कहा कि इस कार्य के उपरांत पुन: सुचारू विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...