बेंगलुरु, जून 8 -- बेंगलुरु में एक ऐसे मरीज के अंगों को देश के विभिन्न हिस्सों में भेजकर पांच लोगों को नया जीवन दिया गया। इस मरीज को शुक्रवार को चिकित्सकों ने ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। इस अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा एक गुर्दे और एक कॉर्निया को हवाई मार्ग से बेंगलुरु से दिल्ली पहुंचाया गया। भारतीय वायुसेना ने शनिवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में समन्वित अभियान का विवरण और अंगों को हवाई मार्ग से ले जाए जाने की तस्वीरें साझा कीं। वायुसेना ने किया पोस्टभारतीय वायुसेना की इस पोस्ट में कहा गया कि वायु सेना ने 'कमांड हॉस्पिटल एयर फोर्स बेंगलुरु' (सीएचएएफबी) के जरिए जीवनरक्षक प्रतिरोपण को संभव बनाने और विभिन्न स्थानों पर अंगों को पहुंचाने में मदद की। इसमें कहा गया कि शुक्रवार को ब्रेन डेड घोषित किया गया मरीज पांच लोगों को नया जीवन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.