बुलंदशहर, मई 21 -- मानवता की सेवा के लिए दधीचि देहदान समिति बुलंदशहर ईकाई का पहला देहदान हुआ है। नगर के मोतीबाग निवासी 75 वर्षीय सेल टैक्स के एडवोकेट अशोक कंसल के निधन के बाद उनका शरीर मेडिकल कॉलेज को दिया गया है। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमन्त सिंह ने बताया कि महर्षि दधीचि को आदर्श मानकर देश भर में देहदान, नेत्रदान एवं अंगदान हेतु सेवारत संस्था दधीचि देहदान समिति की बुलंदशहर इकाई के माध्यम से बुलंदशहर का पहला देहदान संपन्न हुआ। एडवोकेट अशोक कंसल का 19 मई निधन हो गया था। भारत विकास परिषद की गौरव शाखा से पिछले कई वर्षों से जुड़े रहे। देहदान समिति द्वारा जिले में देहदान और अंगदान का अभियान चलाया था तो उन्होंने अपने अपनी देह और अंगदान की इच्छा प्रकट की थी। निधन के बाद परिवार के सभी सदस्यों की सहमति से उनके पार्थिव शरीर को दधीची देहदान ...