कोडरमा, अक्टूबर 7 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार की रात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शरद पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में स्थानीय स्वयंसेवकों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह सुरेंद्र प्रताप सिंह ने शरद पूर्णिमा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं की पूर्ण आभा से धरती पर अमृत की वर्षा करता है। इस दिन चंद्रमा का दर्शन अत्यंत लाभकारी माना गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस रात चंद्रमा की किरणों से एक विशेष प्रकार का रस बरसता है, जो शरीर के लिए औषधि के समान होता है। उन्होंने बताया कि परंपरागत रूप से लोग इस रात अपने घरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.