कोडरमा, दिसम्बर 16 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय विचरिया में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने विद्यालय की रसोई का ताला तोड़कर वहां रखे दो गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। घटना से विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन महतो ने बताया कि रविवार को नियमित रूप से विद्यालय का कार्य संपन्न कर वे घर चले गए थे। सोमवार की सुबह जब विद्यालय संचालन के लिए पहुंचे तो देखा कि रसोई घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर प्रवेश करने पर पाया गया कि पूर्व में रखे गए दो गैस सिलेंडर गायब हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक अर्जुन महतो एवं विद्यालय अध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा द्वारा पुलिस को लिखित सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ...