कोडरमा, सितम्बर 25 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र पर प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो समेत जामू, डूमरडीहा, दशारो, सिमरिया, नईटांड़ विचारिया, नावाडीह-1, नावाडीह-2, बरवाडीह, खेशमी, देवीपुर, राजारायडीह सहित कई गांवों के दुर्गा मंडपों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल व्याप्त हो गया है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को मरकच्चो दुर्गा मंडप समेत प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्तों ने माता के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की विधिवत पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चारण और वैदिक विधि-विधान के बीच भक्तों ने माता के समक्ष आराधना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि माता चन्द्रघंटा देवी के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसी कारण उन्हें 'चन्द्रघंटा देवी कहा जाता है। उनका स्वरूप परम शक्ति दायक तथा कल्याणकारी माना जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.