कोडरमा, फरवरी 11 -- मरकच्चो। झारखंड सरकार के मंत्री हाफ़िजुल हसन के जयनगर के पिपचो स्थित कार्यक्रम में शामिल होने के क्रम में मरकच्चो के बंधन चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से मंत्री का अभिनंदन किया और जोरदार नारेबाजी कर उनका उत्साहवर्धन किया। बंधन चौक पर कुछ देर तक उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। मंत्री हाफ़िज़ूल हसन ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए। मौके पर झामुमो के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.