कोडरमा, फरवरी 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो में 10 फरवरी को फाइलेरिया विलोपन कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ हुलास महतो, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा तथा सांसद प्रतिनिधि शंभू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 1,07,371 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस दौरान गृह भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित सहिया, सेविका एवं वोलेंटियर की टीम घर-घर जाकर लोगों को उम्र एवं लंबाई के अनुसार दवा का सेवन कराएगी। कार्यक्रम में बीपीएम अमरकांत सिंह, एमटीएस विवेकानंद शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, नवीन कुमार, पप्पू राणा, इंद्रदेव पांडेय, गंगाधर दास, संगीता खाखा, न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.