कोडरमा, मई 28 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम बच्छेडीह में बुधवार को हड़खोखरवा तालाब के गहरीकरण कार्य का शिलान्यास जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया। इस मौके पर स्थानीय मुखिया वीणा देवी भी मौजूद थीं। तालाब गहरीकरण का कार्य जिला परिषद मद से लगभग पंद्रह लाख रूपये की लागत से की जायेगी। जिप अध्यक्ष ने कहा कि यह तालाब गांव के लिए बड़ी सौगात है। तालाब के गहरीकरण से आसपास के खेतों के लिए सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। जल संकट से राहत मिलेगी। अध्यक्ष ने संन्वेदक को भी गहरीकरण का कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने की बात कही तथा ग्रामीणों से कहा कि यह तालाब आपका है। इससे आपको ही लाभ मिलेगा। मालूम हो हड़खोखरवा तालाब काफी पुराना है। ग्रामीणों ने वर्षों पूर्व खुद से श्रमदान कर तालाब का निर्माण किया था। पहली बार इस तालाब में सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.