कोडरमा, नवम्बर 15 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड सभागार में शनिवार को झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह आयोजित हुआ। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के झारखंड राज्य आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र व मेंमोटो देकर सम्मानित किया गया। लाभुकों को सर्वजन पेंशन स्वीकृत पत्र दिया गया। झारखंड राज्य आंदोलनकारियों में बेंदी निवासी गणपत सिंह, चंद्रिका सिंह(पिता बहादुर सिंह), जितन सिंह(पिता टहल सिंह), अनिल लोहानी (पिता रघु राम),सुमा देवी(पति सौदागर सिंह), कबिलास देवी(पति पैरू अगेरी),सच्चिदानंद पांडे, चंदवारा, उरवां निवासी वंशी पासवन को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीडीओ सुमित कुमार मिश्रा, जिला परिषद सदस्य महादेव राम,उप प्रमुख चंदवारा समेत प्रखंड व अंचल कार्यालय के कर्मी शामिल थे। संचालन बीऐएफटी प्रदीप सिंह ने किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.