कोडरमा, फरवरी 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि मरकच्चो के उत्तरी पंचायत के धुबाडीह गांव में शनिवार की देर रात अगलगी की घटना में बलदेव साव की गौशाला जलकर राख हो गई। हादसे में गौशाला में बंधी एक मवेशी और उसके बच्चे जिंदा जल गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्यों ने दोनों मवेशियों को गौशाला में बांधकर मच्छरों से बचाव हेतु गोबर के उपले जलाकर धुआं किया था। आशंका है कि देर रात उसी जले उपले की चिंगारी ने पास में रखे भूसे को पकड़ लिया, जिससे आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, पर तब तक गौशाला पूरी तरह जल चुकी थी और दोनों मवेशियों की मौत हो चुकी थी। पीड़ित परिवार ने बताया कि दूधारु गाय ही उनकी आजीविका का मुख्य सहारा थी। घटना में एक लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.