कोडरमा, अक्टूबर 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा के नेतृत्व में गुरुवार को गुटखा और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र की कई दुकानों की तलाशी ली गई, जहां से प्रतिबंधित गुटखा एवं अन्य तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए। अंचलाधिकारी ने बताया कि दुकानों से जब्त किए गए प्रतिबंधित उत्पादों के संबंध में संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित वस्तुएं बिकती पाई गईं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में मरकच्चो पुलिस बल भी शामिल रहा। अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभियान आम जनता के स्वास्थ्य हित में चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

हिंदी ह...