कोडरमा, फरवरी 10 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि मरकच्चो उत्तरी पंचायत के अर्कोशा गांव में एक अज्ञात महिला को संदिग्ध परिस्थिति में देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम से ही महिला गांव के आसपास घूमती नजर आ रही थी। ग्रामीणों ने जब उससे पूछताछ की तो वह स्पष्ट रूप से अपनी पहचान या आने का उद्देश्य नहीं बता सकी और अलग-अलग तरह के जवाब देने लगी। इससे ग्रामीणों को संदेह हुआ। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों ने मरकच्चो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अपने साथ थाना ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.