कोडरमा, दिसम्बर 29 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्टेडियम में जिला कांग्रेस कमेटी के 140वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक ने की, जबकि संचालन कांग्रेस नेता रवि शंकर सिंह ने किया। कांग्रेसजनों ने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आज़ादी और लोकतांत्रिक मूल्यों की सशक्त आवाज रही है। उन्होंने कहा कि 140 वर्षों के लंबे सफर में कांग्रेस ने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किया है। हमें अपने इतिहास पर गर्व है और भविष्य में भी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की विचारधारा देश को जोड़ने की है, ...