कोडरमा, सितम्बर 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम नावडीह पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार की रात्रि संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा में श्रीराम और सीता के विवाह का प्रसंग अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। कथा स्थल पर राम-सीता की सजीव झांकी सजाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने पांव पखार कर पूजित किया। कथा वाचिका बाल विदुषी आशा किशोरी ने बताया कि धर्म की रक्षा के लिए भगवान विष्णु ने राम और कृष्ण अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया। उन्होंने कहा कि कर्म करना अनिवार्य है और उसका फल निश्चित रूप से मिलता है। कथा में वर्णित है कि भगवान राम ने जनकपुरी में शिवधनुष तोड़ने के बाद सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। इसके पश्चात् राजा जनक ने अयोध्यापुरी राजा दशरथ को बारात का निमंत्रण दिया, और राम, लक्ष्मण, भरत तथा शत्रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.