कोडरमा, नवम्बर 12 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर बुधवार को झारखंड सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में प्रखंड के सभी पंचायतों में आवास योजनाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक गांव में ग्राम सभा अध्यक्ष एवं पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में "सबके लिए आवास" संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा के दौरान ग्रामीणों को आवास योजनाओं की जानकारी दी गई तथा लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास लाभुकों को स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं पूर्ण आवासों के लाभुकों के लिए गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.