रांची, सितम्बर 16 -- नामकुम, संवाददाता। प्रखंड के लालखटंगा में नया भुसूर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित सात दिनी मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल का दूसरा मैच सोमवार को बांधगाड़ी एफसी बनाम ड्रैगन बूट एफसी के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों ही टीमों ने तीन-तीन गोल मारे और पेनाल्टी शूट में एक गोल से बांधगाड़ी एफसी ने फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मैच में कांके प्रखंड प्रमुख सोमनाथ मुंडा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं बतौर विशिष्ट अतिथि अंतू तिर्की, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, समिति के संयोजक रितेश उरांव, मुख्य संरक्षक संदीप मुंडा, ग्रामप्रधान राजेश टोप्पो, महादेव मुंडा, विक्रम उरांव, मुन्ना टोप्पो, अजित उरांव, निकोलस एक्का आदि मौजूद खेलप्रेमी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.