चतरा, दिसम्बर 20 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय में धान अधिप्राप्ति केंद्र खोलने की मांग स्थानीय किसान कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि उन्हें बेलखोरी पैक्स में धान बेचने में भारी असुविधा हो रही है। इसलिये धान क्रय केंद्र मुख्यालय में ही किया जाय। केंद्र खुलने से हजारों किसानों का लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में मयूरहंड के किसान बेलखोरी पैक्स में धान ले जा कर बेच रहें है। अगर मयूरहंड में सुविधा हो तो वहां तक ले जाने में वाहनों के खर्च की बचत होगी। बता दें कि मयूरहंड पैक्स के क्षेत्राधिकार में किसानों ने धान की उपज की है लेकिन धान की बिक्री में समस्या के कारण कई किसान बिचौलिए के हाथों में धान बेच रहे हैं। मयूरहंड पैक्स में पैक्स कार्यालय के अलावा गोदाम भी जरूरत के मुताबिक व्यवस्थित है। लेकिन पूर्व अध्यक्ष और विभाग के दांवपेच के कार...