उत्तरकाशी, जून 29 -- शनिवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मयाली रणधार बधाणी मोटर मार्ग पौंठी व मुन्याघर गांव के बीच पौंठगाड गदेरे पर बना मोटर पुल भारी बारिश से बह गया है, जिससे सम्पूर्ण बांगर पट्टी का सम्पर्क कट गया है। क्षेत्र में आवाजाही का एक मात्र मोटर मार्ग बंद होने से क्षेत्र में आवाजाही सहित दैनिक वस्तुओं व बीमार लोगों को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय लोगों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। इस पुल के बह जाने से बांगर पट्टी की बधाणी, गैणाणा, धारकुड़ी, सन, कोट, जखवाड़ी, लिस्वाल्टा, खलियाण, पूलन, सिरवाड़ी, पुजारगांव, मुन्याघर सहित कई गांवों की यातायात व्यवस्था ठप हो गया है। जबकि पौंठी गांव के ठीक नीचे से गुजरने वाला सिंराई नन्दवाणगांव भटवाड़ी मोटर मार्ग पर भी ऊपर से मल्वा आने से मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.