गाज़ियाबाद, मार्च 19 -- -क्षेत्रीय अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया -नेहरूनगर के भाजपा महानगर मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू नगर के भाजपा महानगर मुख्यालय पर बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को पदभार ग्रहण कराया। इससे पूर्व कार्यालय पर मंत्रोचारण के साथ हवन पूजन किया। इसी दौरान नवनिर्वाचित महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि नेतृत्व की शक्ति से ही कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन होता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक गोयल का अनुभव और समर्पण संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने कहा क...