चतरा, मार्च 30 -- सिमरिया, प्रतिनिधि। सिमरिया के तत्कालीन थानेदार और हंटरगंज के वर्तमान थानेदार मानव मयंक का अचानक तबादला कर दिया गया।दरअसल सिमरिया में आम नागरिक के साथ मारपीट करने के आरोप में उन्हें निलंबित कर दिया गया था।और उनका निलंबन महज दो दिनों में खत्म कर हंटरगंज थाना का थानेदार बना दिया गया।पुलिस के इस निर्णय ने आला अधिकारियों को अचरज में डाल दिया था।चतरा पुलिस कप्तान के इस फैसले का डीआईजी ने अनुमोदन नहीं किया।और डीआईजी ने इस बारे में डीजीपी को रिपोर्ट कर दी। दरअसल सिमरिया में मानव मयंक की पोस्टिंग के मामले में भी डीआईजी ने अनुमोदित नहीं किया था।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने मानव मयंक का तबादला सिमडेगा कर दिया।सिमडेगा में मयंक जिला पुलिस में योगदान देंगे।डीजीपी के अनुसार तीन दिनों के भीतर अगर वे योगदान नहीं देंगे तो उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.