एटा, फरवरी 7 -- मम्मी मैं और मनकी गांव आ रहे हैं और सभी लोग मिलकर ममेरी बहन की शादी में चलेंगे। गुरुग्राम से निकलने से पहले खुशबू ने कॉल कर मां को बताया था। मनकी घर आने के लिए काफी उत्सुक थी। दोनों ही बहनें घर नहीं पहुंच गई। गंभीर घायल खुशबू जिंदगी और मौत से जूझ रही है। अपनी बहन का देख छोटा भाई भी सुधबुध हो चुका है और मां रोते-रोते कई बार बेहोश हो गई। शिवम घर में इकलौता था। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे मनकी के छोटे भाई विवेक ने बताया कि पिता मानसिक रुप से कमजोर है और घर की जिम्मेदारी दोनों बहनों पर ही थी। दो साल पहले दोनों गुरुग्राम में नौकरी करने के लिए चली गई थी। कुछ माह पहले घर आई थी। बताया कि 13 फरवरी को अलीगंज के गांव विजेदेपुर में मामा की बहन की शादी है। शादी में शामिल होने के लिए दोनों बहनें आ रही थी एक दिन पहले मां के पास कॉल करके बताया...