डॉ महकार, नवम्बर 5 -- गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र के इरशाद गार्डन में रहने वाले साहिबे आलम की बड़ी बेटी शाहीना (6) का शव चार नवंबर की शाम क्षेत्र में स्थित प्लॉट में बने गड्ढे में पड़ा मिला। बच्ची तीन नवंबर की शाम घर से निकलकर लापता हो गई थी। चार नवंबर की दोपहर करीब एक बजे तक बच्ची का कुछ पता नहीं चला तब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शाम को पांच बजे शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। बच्ची के पिता साहिबे आलम ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। शाहीना सबसे बड़ी थी। उससे छोटा बेटा साहिल और बेटी रुखसार हैं। तीन नवंबर को उनकी पत्नी सलामन खातून ने बेटी को पढ़ाई की बात पर डांट दिया था। इसके बाद बच्ची घर से निकली थी। तब परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। चार नवंबर की शाम प्लॉट के पास बने घर की छत से कुछ बच्चों ने गड्ढे में भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.