अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद, अक्टूबर 7 -- यूपी के अलीगढ़ में ममेरे देवर से भाभी का अवैध संबंध होने के शक में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। विवाहिता के पति ने ममेरे भाई को पहले शराब पिलाई फिर गोली मार दी। गोली सीने के बजाय कंधे में लगी तो फरसे से वार कर गला ही काट दिया। रात भर शव के पास ही बैठा भी रहा। सुबह बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से तमंचा और फरसा बरामद किया है। घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव रहसूपुर में हुई। विजयगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भटौली निवासी देवराज उर्फ देवू (30) पुत्र हरपाल किसान था। परिवार में बेटा वंश और पत्नी विनीता है। परिजनों के अनुसार अक्सर देवराज अपने फुफुरे भाई बंटी निवासी गांव रहसूपुर के यहां आता-जाता रहता था। इस आने जाने से बंटी को शक था कि देवराज का उसकी पत्नी से अवैध स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.