बुलंदशहर, सितम्बर 2 -- बुलंदशहर। ममफोर्ड सिविल कोर्टस क्लब के सदस्यों की सदस्यता डिप्टी रजिस्टार ने बहाल कर दी है। क्लब के सदस्य पर बैठक में अधिकारियों और सदस्यों से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। जिसके चलते सदस्यता रदद की गई थी। दोनों सदस्यों ने एसएसपी समेत डिप्टी रजिस्टार मेरठ से शिकायत की थी। शहर के ममफोर्ड सिविल कोर्टस क्लब का 14 अप्रैल को चुनाव हुआ था। इसके बाद उपाध्यक्ष और सचिव ने क्लब की कार्यकारिणी का गठन किया। 22 अप्रैल को पहली बैठक में क्लब के सदस्य मुनेश मंगल पर पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा था। जिसके बाद क्लब सचिव एडवोकेट पवन कुमार सिंह ने तीन बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था। वहीं मुनेश मंगल ने भी क्लब परिसर में अनैतिक कार्य होने का आरोप लगाकर एसएसपी और डिप्टी रजिस्टार मेरठ समेत कई अधिकारियों से ...