नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा। शहर की ममता यादव राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 16 मार्च से गोवा के पेड्डम में शुरू होगी। इससे पहले भी यह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। सेक्टर-70 निवासी ममता यादव प्रतियोगिता में 60 से अधिक आयुवर्ग में भाग लेंगी। जनवरी महीने में प्रदेश वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप में ममता यादव ने दो रजत पदक अपने नाम किए थे। पिछले साल उन्होंने पहली बार पेशेवर बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लिया था। पहले राष्ट्रीय टूर्नामेंट में उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया था। ममता यादव ने बताया कि राष्ट्रीय वेटरन बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए अभ्यास जारी है। पदक जीतने का पूरा प्रयास करुंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.