नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में शहर की ममता यादव ने दो रजत पदक अपने नाम किया। शनिवार को प्रतियोगिता लखनऊ में समाप्त हुई। उन्होंने युगल वर्ग में प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। सेक्टर-70 निवासी ममता यादव 60 से अधिक आयुवर्ग के एकल और मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में पहुंची। फाइनल में हार के बाद उन्हें दूसरा स्थान मिला। दोनों स्पर्धाओं में उन्होंने रजत पदक जीता। युगल वर्ग में उन्होंने भाग नहीं लिया था। इससे पहले भी शहर की यह वेटरन खिलाड़ी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय पदक भी शामिल है। ममता यादव ने बताया कि राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन में पदक जीतने का प्रयास होगा। राष्ट्रीय मास्टर्स रैंकिंग प्रतियोगिता के युगल वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। यही कारण था कि इस ...