नोएडा, दिसम्बर 11 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर की ममता यादव चंडीगढ़ में 25 दिसंबर से होने वाली महाराजा अग्रसेन मास्टर्स अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इस ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में छह देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। सेक्टर-70 निवासी ममता यादव 60 से अधिक आयुवर्ग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। 61 वर्षीय ममता यादव प्रतियोगिता की चार कैटेगरी में दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए वह प्रत्येक दिन कोर्ट पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। इससे पहले भी प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। दो महीने पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं। पेशेवर खिलाड़ी न होने के बावजूद उनका प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। ममता यादव बताती हैं कि चंडीगढ़ में होने वाली प्रतियोगिता...