नई दिल्ली, फरवरी 5 -- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस ने राह चलती युवतियों पर छुरी से हमला कर करने वाले एक इनामी बदमाश को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी सीरियल कटर की तलाश में पुलिस ने लगभग 900 से अधिक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली, लगभग 600 पुराने बदमाशों की तस्दीक की और फिर लगभग 100 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब जाकर सफलता उनके हाथ लगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) अवधेश गोस्वामी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि आरोपी की पहचान सागर जिले के राहतगढ़ निवासी 37 वर्षीय देवेन्द्र अहिरवार के रूप में हुई है और फिलहाल पुलिस ने उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 29 जनवरी की रात पिपलानी क्षेत्र में राह च...