मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सिकंदरपुर मन में मंगलवार की दोपहर पानी में उपलाता एक नवजात का शव मिला। उसे प्लास्टिक के थैले में लपेट कर फेंका गया था। इसके जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय लोगों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। आशंका जताई गई कि आसपास के किसी निजी अस्पताल से लाकर इसे यहां फेंका गया होगा। हालांकि, जब तक सिकंदरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव को गायब कर दिया गया। सिकंदरपुर थानेदार दुखी कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम भेजी गई, लेकिन वहां शव नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि नवजात के शव को प्लास्टिक के झोले या बोरे में लपेटा गया था। केवल उसका सिर और गर्दन बाहर दिख रहा था। स्थानीय लोगों में आक्रोश है कि अकसर मन में आसपास के अस्पतालों से इस तरह भ्रूण या नवजात के शव को फेंका जाता है। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.