रांची, मार्च 30 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो प्रदेश में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम लोगों के साथ बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 120वां एपिसोड सुना। प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी रांची महानगर द्वारा मोरहाबादी के पाही बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मन की बात में फूलों की यात्रा जैसे विषय में महुआ की चर्चा काफी प्रेरक है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा विदेशों में बसे भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी विरासत और संस्कृति से जुड़े रहने की बातों को उजागर किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का अपनी जड़ों से जुड़ने वालों को बड़ा तूफान भी विचलित नहीं कर सकता, प्रेरित करने वाला आह्वान है। मन की बात में महान सांस्कृतिक विरासत, भारत की प्रगति, आम जन की सहभागि...