औरंगाबाद, जून 29 -- बारुण प्रखंड के सिरिश बाजार में रविवार को दुर्गा मैदान में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने की। पीएम ने आपातकाल, योग दिवस, सरकारी योजनाओं और वैश्विक बदलाव पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। इसका परिणाम है कि देश के 95 करोड़ लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने आईएलओ की रिपोर्ट के आधार पर कहा भारत में 64 फीसदी लोग सामाजिक योजनाओं से लाभान्वित हैं। उन्होंने इसे गर्व का विषय बताया। अमरनाथ यात्रा और जगन्नाथ रथ यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये यात्राएं लोगों को जोड़ती हैं और सेवा भाव को बढ़ावा देती हैं। आपातकाल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय लोकतंत्र के लिए लड़े लोगों को हम...