भागलपुर, फरवरी 11 -- जनवरी माह में मन की बात में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने पर भागलपुर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अजगैवीनाथ धाम पूर्वी मंडल भाजपा के अध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह को पटना अटल सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के द्वारा सम्मानित किया गया। जो कि भागलपुर जिला संगठन के साथ-साथ सुल्तानगंज विधानसभा के लिए गर्व की बात है। वहीं दूसरे स्थान पर भी सुल्तानगंज विधानसभा के अजगैवीनाथ धाम पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष प्रवीण को सम्मानित किया गया। भागलपुर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.