रांची, सितम्बर 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रविवार को मन की बात कार्यक्रम के 126वें एपिसोड में झारखंड के आशीष सत्यव्रत साहू की चर्चा की गई। इससे पूरे झारखंड की प्रतिभा, कला, संस्कृति का सम्मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। मरांडी ने कहा कि झारखंड की जनता, यहां की कला-संस्कृति प्रधानमंत्री के दिलों में बसती है। इसलिए वे खोज कर इसकी महानता, विशेषता को अपने संबोधन से दुनिया के सामने उजागर करते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सिर्फ खान खनिज के बल पर नहीं, बल्कि अपनी कला-संस्कृति, रीति-रिवाज को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मरांडी ने कहा कि स्वदेशी का संकल्प हमारी सांस्कृतिक वि...