बागेश्वर, जून 21 -- कत्यूरघाटी में धान की खेती पूरे कुमाउं में सबसे बेहतर होती है, लेकिन यहां सिंचाई के पानी का संकट लंबे समय से बना हुआ है। शुक्रवार को पाये के ग्रामीणाों ने पानी के लिए प्रदर्शन किया तो शनिवार को मन्यूड़ा की महिलाओं ने सिंचाई के पानी के लिए पंचायत घर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने लघुडाल पर उनकी अनदेखी करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि पानी के अभाव में वे रोपाई कैसे लगाएं। उन्होंने शीघ्र लघुडाल से पानी दिए जाने की मांग की है। पंचायत घर मन्यूड़ा में प्रदर्शन करते हुए महिला किसानों ने कहा कि लघुडाल विभाग ने जो पाइप डाले हैं, उनके दस-पंद्रह वाल्ब खराब हो गए हैं। इससे उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पानी के लिए आए दिन आपस में मन-मुटाव हो रहा है और आपसी सौहार्द्र भी बिगड़ रहा है। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.