सीवान, मई 16 -- हसनपुरा। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ई. दीपू कुमार ने सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के मार्गदर्शन में हसनपुरा प्रखंड के फलपुरा निवासी मन्नु सिंह महाराणा को सीवान पश्चिमी क्षेत्र के भाजपा के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के सदस्य नियुक्त किया है। मन्नु सिंह महाराणा का चुनाव भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के निर्देशन में हुआ है। उनके चयन पर जिला संजोयक दीपू सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष सत्यम सिंह, सोनू कुमार, मुखिया विपिन सिंह, विनोद सिंह, धन्नू सिंह, निर्भय सिंह, पीयूष मिश्र व लालकिशोर आदि खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...