गोपालगंज, फरवरी 2 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। नगर थाना के कोन्हवा मोड़ के समीप सोमवार की सुबह एनएच-27 पर ट्रक से बोलेरो की टक्कर में उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतका उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के वहीरा बीर गांव निवासी हीरालाल साह की 52 वर्षीय पत्नी दुर्गावती देवी थीं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्गावती देवी के पुत्र राकेश कुमार को शादी के बाद करीब दस वर्षों तक संतान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.