संवाददाता, फरवरी 9 -- यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिठूर स्थित राजा नर्सिंग होम के एनआईसीयू में वार्मर मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से नवजात बच्ची जिंदा जल गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनआईसीयू सील कराकर परिजनों को शांत कराया। देर रात परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी। बाकरगंज के रहने वाले निजी कर्मी अरुण निषाद की शादी दो वर्ष पूर्व शालू से हुई थी। रविवार सुबह शालू को प्रसव के लिए राजा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। शाम को शालू ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने महिला को वार्ड में शिफ्ट कर दिया और नवजात को एनआईसीयू में वार्मर मशीन में भर्ती करान...