बरेली, जनवरी 2 -- मनौना जीवन धाम पर नव वर्ष में हजारों श्रृद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। भीड़ अधिक होने के कारण शहर की सड़कों पर दिनभर जाम लगा रहा। व्यवस्थाएं बनाने के लिए दो प्लाटून पीएसी और आंवला, भमोरा, अलीगंज, बिशारतगंज थाने की पुलिस फोर्स लगाना पड़ी। मनौना जीवन धाम पर 31 दिसंबर की शाम से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात भर चलता रहा। सुबह भगवान के दर्शन करने के लिए भक्तों की लम्बी लाइनें लग गई। घंटों लाइन में लगने के बाद भक्तों को भगवान के दर्शन मिल सके। नववर्ष के चलते दिनभर भीड़ रही। जिसके चलते जाम लगा रहा। राहगीरों को आनेजाने में परेशानी का सामना करना पड़। प्रबंधक आर्येन्द्र सिंह चौहान, श्यामेन्द्र सिंह चौहान, मानवेन्द्र सिंह, वेद पाल सिंह, सचिन सक्सेना, आकाश आदि ने सहयोग किया। नव वर्ष के स्वागत में कराया रामायण प...