चक्रधरपुर, फरवरी 17 -- मनोहरपुर, संवाददाता। मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रायकेरा के समीप एनएच सड़क निर्माण के दौरान पुल निर्माण को खोदे गए गड्ढे में गिर कर वृद्ध विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। घटना बीते रात की बताई जा रही है। हालांकि सोमवार सुबह को गड्डे में शव देखने जाने के बाद मामले की जानकारी मिली। संभावना व्यक्त की जा रही है वृद्ध विक्षिप्त की गड्ढे में गिरकर व पानी में डूबकर मौत हो गई है। वहीं पुलिस शव जब्त कर मामले की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना कर बाद निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है की ठेकेदार के धीमी गति व मनमाने तरीके से काम करने के कारण आये दिन हमेशा सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क निर्माण में हो रही देरी से परेशानी : वहीं दूसरी तरफ एनएच सड़क...