चक्रधरपुर, फरवरी 5 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर पुलिस ने बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रखंड के रोंगो गांव में ग्रामीणों के बीच सामग्री वितरित किया। थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का के नेतृत्व में पुलिस ने रोंगो गांव के ग्रामीणों के बीच कंबल, किताब, मच्छरदानी आदि सामग्री वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का ने कहा पुलिस ग्रामीणों की सेवा में 24 घंटे तत्पर है। ग्रामीण किसी भी परेशानी पर तुरंत पुलिस से संपर्क करे। उन्होंने ग्रामीणों को डायन प्रथा जैसे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने व जागरूक रहने को कहा। साथ ही गलत रास्ते व नक्सल गतिविधि में भटके हुए युवाओं को समाज की मुख्य धारा में लौटने को कहा। मौके पर एएसआई रंजीत मुर्मू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...