चक्रधरपुर, अक्टूबर 11 -- प्रखंड के शहरी क्षेत्र अंतर्गत संत अगस्तीन खेल मैदान में शुक्रवार को खेलो झारखंड के तहत प्रखंड अंतर्गत स्कूली बच्चों के बीच खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन क्षेत्रिय शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शालिनी डूंगड़ूँग, जिप सदस्य जयप्रकाश महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड अंतर्गत लगभग 120 स्कूल के 300 छात्रों ने आयोजित एथलेटिक प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान 100 मी,200मी,400मी, दौड़,लम्बी कूद,ऊँची कूद,डिस्क थ्रो,शॉटपुट, आदि खेलो का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम स्थान,द्वितीय स्थान, व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही आगामी 17 अक्टूबर को जिला में होने वाले आयोजन में सफल प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। मौके पर यशवंत कटियार, संतोष गुप्ता, पंकज महतो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.