रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी के प्राध्यापक डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे। अध्यक्षता विभागाध्यक्ष एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन डॉ. एमपी हसन ने की। उन्होंने संविधान के मूल तत्वों का उल्लेख किया और इससे संबंधित सभी संवैधानिक गुणों का विस्तार से वर्णन किया। डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान भारत देश की राजनैतिक प्रक्रियाओं का एक मूलभूत आधार है। उन्होंने जोर दिया कि पिछले 75 वर्षों से, संविधान ने न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व, नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और देश की लोकतांत्रिक यात्रा का मार्गदर्शन किया है। कार्यक्रम के अंत में, सभी शिक्षकों...