प्रयागराज, मार्च 21 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग ने क्रेट - 2024 (स्तर दो) का परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों को 21 दिनों के भीतर प्रवेश लेने का निर्देश दिया गया है। मनोविज्ञान विभाग, इलाहाबाद डिग्री कालेज, सीएमपी डिग्री कालेज और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में पीएचडी प्रोग्राम के लिए अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों को परिणाम घोषित होने की तिथि से 21 दिनों के भीतर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। यदि इस अवधि में कोई चयनित अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेता है, तो उनकी सीट प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.