कौशाम्बी, अगस्त 5 -- मंझनपुर इलाके के शिव मंदिर के पास रहने वाली एक मनोरोगी महिला गर्भवती हो गई। सोमवार को दर्द से तड़पता देख ग्राम प्रधान ने उसे अस्पताल पहुंचाया तो चेकअप के बाद डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की। जानकारी दिए जाने के बाद भी उसके मायके वाले नहीं आए। पति से उसकी अनबन चल रही है। ऐसे में ग्रामीणों ने दुष्कर्म की आशंका जाहिर की है। वहीं, पुलिस ऐसी किसी जानकारी से ही इनकार कर रही है। महिला को जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में भर्ती कराया गया है। सैनी थाना क्षेत्र की एक महिला का विवाह फैजाबाद में हुआ था। शादी के कुछ महीनों बाद उसकी मानसिक दशा खराब हो गई। ऐसे में ससुरालियों ने किनारा कर लिया। महिला की मां सौतेली है। वह मायके आई तो यहां भी उसे आश्रय नहीं मिला। महाकुम्भ के समय से महिला मंझनपुर इलाके के एक गांव स्थित शिव मंदिर में रहती थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.