शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- निगोही, संवाददाता। वृदावन के प्रसिद्ध संत विजय कौशल जी महाराज 25 फरवरी को निगोही के गुरूग्राम आश्रम आ रहे है, जो आश्रम में चल रहे 101दिवसीय मनोरथ सिद्धि श्रीमानस यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे। लोगों के जीवन में सुख-शान्ति कैसे आए आमजन निरोगी कैसे रहे। इन सब बातों को लेकर स्वामी हरिदासजी के दिशा-निर्देश पर गुरूग्राम आश्रम में सामाजिक और धार्मिक आयोजन होता रहता है। आश्रम में चल रहे 101 दिवसीय मनोरथ सिद्धि श्रीमानस यज्ञ में रोजाना रोजाना भक्त भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाइक रैली निकाली गई। रैली गुरूग्राम, परा, नवियापुर, छतेनी, रघवापुर, ढकिया तिवारी, गिरगिचा, कजरीनूरपुर, कुदिन्ना आदि गांवों में जाकर आश्रम में आकर समाप्त हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.